Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय सैन्य अधिकारी का दावा, चीन का प्रॉक्सी स्पेस पॉवर है पाकिस्तान

हमें फॉलो करें भारतीय सैन्य अधिकारी का दावा, चीन का प्रॉक्सी स्पेस पॉवर है पाकिस्तान
नई दिल्ली , बुधवार, 1 मई 2019 (08:45 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने दावा किया कि पाकिस्तान चीन का प्रॉक्सी स्पेस पॉवर है। उन्होंने कहा कि ‍इसी वजह से भारत के अंतरिक्ष संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन की आवश्यकता थी।
 
ले. जनरल सिंह ने कहा कि भारत को हथियारों और मिसाइल की तैनाती में भी संभावित अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की गतिविधियों के मद्देनजर अंतरिक्ष नीति का पुनर्गठन जरूरी हो गया है।
 
भारतीय सेना में डीजीपीपी लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह ने पांचवें ओआरएफ कल्पना चावला एनुअल स्पेस पॉलिसी डायलाग के दूसरे दिन अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत को आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, भारी तबाही मचा सकता है फानी, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी