Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने की LOC के पास गोलाबारी , भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने की LOC के पास गोलाबारी , भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
, बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (11:19 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के 3 सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और केरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान इस महीने 37 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है। राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पिछले सप्ताह पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए थे।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP के बहराइच में पेड़ से टकराई कार, 4 लोगों की मौत