ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

India Pakistan war : पाकिस्तानी सैनिकों ने LoC के निकट की गोलाबारी, महिला की मौत

पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की।

Advertiesment
हमें फॉलो करें India-Pakistan War News

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

श्रीनगर , शुक्रवार, 9 मई 2025 (11:02 IST)
India Pakistan war :  जम्मू-कश्मीर के उरी (Uri) सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास के इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलेबारी में एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के 2 सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमले का समुचित तरीके से जवाब दिया है।ALSO READ: भारत की पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, बाढ़ से तबाह होगा आतंकियों का मददगार
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया : अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने उरी के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलेबारी से कई संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।ALSO READ: पाकिस्तान का सफेद झूठ, ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से किया इनकार
 
उन्होंने कहा कि जब मोहरा के पास एक परिवार के 3 सदस्य गोलेबारी से बचने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी कार पर एक गोला गिरने से वे घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नरगिस बेगम नामक 1 महिला की मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, बाढ़ से तबाह होगा आतंकियों का मददगार