Publish Date: Fri, 09 May 2025 (07:01 IST)
Updated Date: Fri, 09 May 2025 (11:21 IST)
India Pakistan news : भारत एवं पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। इस दौरान बीएसएफ ने 7 आतंकियों को ढेर कर दिया।
बीएसएफ ने एक्स पर शुक्रवार तड़के एक पोस्ट में कहा, बीएसएफ ने 8 मई 2025 को रात करीब 23:00 बजे जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया।
घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे दिन में हुई है जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से किए गए हमलों को विफल कर दिया।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पठानकोट में आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें