Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों से दहशत, 47 दिनों में पांचवीं बार दिल्ली भूकंप से हिली

हमें फॉलो करें दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों से दहशत, 47 दिनों में पांचवीं बार दिल्ली भूकंप से हिली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 29 मई 2020 (22:05 IST)
नई दिल्ली। शुक्रवार रात 9.08 मिनट पर दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए, जिसके कारण दहशत का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (NCS) के अनुसार रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।

47 दिनों में पांचवीं बार दिल्ली भूकंप के झटकों से हिली है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे है।

भूकंप का असर दिल्ली-NCR के अलावा नोएडा और गुरुग्राम में भी देखने को मिला। भूकंप की खबर मिलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

बीते 47 दिनों में यह पांचवां प्रसंग है, जब भूकंप के कारण दिल्ली की जमीन कांपी है। इससे पूर्व दिल्ली में 12 अप्रैल को 3.5, 13 अप्रैल को 2.7, 10 मई को 3.5, 15 मई को 2.2 और 29 मई को 4.6 की तीव्रता का भूकंप आया है।

हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

1 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप : रोहतक में 1 घंटे के भीतर 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 4.5 की मध्यम तीव्रता वाला भूकंप का पहला झटका रात 9.08 बजे महसूस हुआ था जबकि दूसरा झटका 10 बजे आया। दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता 2.9 थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड में Corona का केवल एक सक्रिय मामला, अन्य देशों में स्थिति गंभीर