Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Parliament Security Breach: क्या हुआ था 22 साल पहले 2001 में, इतने साल में भी क्‍यों नहीं सीखा सबक?

हमें फॉलो करें Parliament Security Breach:  क्या हुआ था 22 साल पहले 2001 में, इतने साल में भी क्‍यों नहीं सीखा सबक?
, बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (16:57 IST)
Parliament Security Breach:  आज से ठीक 22 साल पहले आज ही के दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था। यह देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी। साल 2023 में बुधवार के दिन उस हमले की बरसी वाले दिन संसद में एक और घटना हो गई। यहां लोकसभा में दो लोग सदन के चैंबर में कूद पड़े। जानकारी के मुताबिक दोनों के पास गैस कैनिस्टर भी थे। दो लोग अचानक सदन में कूदे और उसके बाद हवा में पीला धुंआ छा गया। सदन में मौजूद कई नेताओं की जान सक्‍ते में आ गई।

क्‍या हुआ था 22 साल पहले?
13 दिसंबर 2001 की सुबह करीब 11.40 बजे पांच आतंकवादी संसद भवन परिसर में घुस आए थे। वह ऐसी कार में आए थे जिसकी विंडशील्ड पर गृह मंत्रालय का फर्जी स्टिकर लगा हुआ था। शक होने पर कार को वापस जाने के लिए कहा गया था जिसके बाद आतंकी उतरे और खुली गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी। उस समय 100 से ज्यादा मंत्री व सांसद संसद भवन में मौजूद थे। यह संसद में सिक्योरिटी ब्रीच का मामला था। कैसे इनते हथियारबंद आतंकवादी संसद भवन में घुस गए और तबाही मचा दी थी, इसे लेकर आज भी सवाल उठ रहे हैं। इस हमले में 9 सुरक्षा कर्मियों की जान गई थी। ये हमला पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन ने करवाया था।

आज क्या हुआ संसद में?
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताया कि दो लोग अचानक पब्लिक गैलरी से लोकसभा चैंबर में कूद पड़े। इनके हाथ में कैनिस्टर थे जिनसे पीला धुआं निकल रहा था। चिदंबरम ने बताया कि इनमें से एक स्पीकर की कुर्सी की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। इसके साथ ही ये लोग कुछ नारे भी लगा रहे थे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। इसकी गंभीरता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि आज ही के दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था।

कैनिस्टर के साथ कैसे हो गई एंट्री?
सदन की विजिटर गैलरी के गेट पर गार्ड भी तैनात थे जहां यह घटना हुई। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि ऐसे कैनिस्टर के साथ ये लोग संसद भवन में प्रवेश कैसे कर पाए। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने इसे लेकर कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने सवाल किया कि वह धुंआ छोड़ने वाले उपकरणों के साथ अंदर कैसे आए? उन्होंने इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक बताया।
Edited By : Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मर्सिडीज-बेंज की लग्जरी कारें भी अगले महीने से हो जाएंगी महंगी, कीमत में होगा इजाफा