Publish Date: Fri, 07 Aug 2020 (08:03 IST)
Updated Date: Fri, 07 Aug 2020 (08:17 IST)
मुंबई। सुशांत सिंह मामले की जांच करने मुंबई आए पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने क्वारंटाइन से रिहा कर दिया है। उन्हें 2 अगस्त को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया था।
BMC अधिकारियों ने विनय तिवारी के हाथ पर क्वारंटाइन की मुहर लगाते हुए उन्हें अगले आदेश तक एक घर में रहने को कहा गया था। इस मामले में BMC को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जताई थी।
आईपीएस ऑफ़िसर विनय तिवारी पटना से ऑफ़िशियल ड्यूटी के तहत मुंबई में जांच कर रही टीम का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे थे।
गुरुवार को मुंबई आई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम बिहार लौट गई है। विनय तिवारी भी आज पटना लौट जाएंगे।