Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PM मोदी को पंजाब की जनता ने दिया करारा जवाब, निकाय चुनाव में बड़ी जीत पर कांग्रेस का बयान

हमें फॉलो करें PM मोदी को पंजाब की जनता ने दिया करारा जवाब, निकाय चुनाव में बड़ी जीत पर कांग्रेस का बयान
, बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (21:10 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब के निकाय चुनाव में अपनी बड़ी जीत के बाद बुधवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को राज्य की जनता की ओर से दिया गया करारा जवाब है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि पंजाब के खेतों में उगी आक्रोश की फसल ने मोदी और भाजपा द्वारा निर्ममता, निर्दयता, कटु वाक्यों और भ्रम की गगनचुम्बी चोटी पर बैठे होने के मतिभ्रम को करारा जवाब दिया है... पंजाब का श्राप... भाजपा ड्रॉप...!
उल्लेखनीय है कि पंजाब के 7 नगर निगमों में से 6 में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं 7वें नगर निगम में वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।
webdunia
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। हालांकि मोगा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बहुमत से वह 6 सीट पीछे रह गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोल दिया! गिरिराज को इटैलियन भाषा में करना पड़ गया Tweet- 'आपको इतना तो पता होना चाहिए...'