Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

DelhiBurning : शाहरुख ने चलाई थी दिल्ली पुलिस पर गोली, 8 राउंड किए थे फायर

Advertiesment
हमें फॉलो करें DelhiBurning : शाहरुख ने चलाई थी दिल्ली पुलिस पर गोली, 8 राउंड किए थे फायर
, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (08:41 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लगातार 2 दिन से दिल्ली जल रही है। दंगाई गाड़ियों में आग लगा रहे हैं। सोमवार को दंगाइयों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जमकर उपद्रव किया। सोमवार देर शाम पुलिस के सामने फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।
गोली चलाने वाले शाहरुख नाम के इस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में रविवार से ही सीएए के खिलाफ और सीएए के समर्थन में 2 गुटों का प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को अचानक एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर 8 राउंड फायरिंग कर दी।
 
खबरों के अनुसार लाल रंग की टीशर्ट पहने इस व्यक्ति का नाम शाहरुख है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और फोटो में भी इस शख्स को हाथ में बंदूक लिए पुलिस वाले के सामने बढ़ते देखा जा सकता है। जब पुलिसकर्मी ने शख्स को रोका तो इस व्यक्ति ने वहीं गोली चला दी।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी शाहरुख ने 8 राउंड गोलियां चलाईं। अभी तक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कम से कम 10 जगहों पर तनावपूर्ण हालात और हिंसा के चलते धारा 144 लगाई हुई है। दिल्ली हिंसा पर गृहमंत्री अमित शाह ने आपातकालीन बैठक बुलाकर अधिकारियों को हालात काबू करने के निर्देश दिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus का खौफ, मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की हुई जांच