Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार पांचवें दिन सस्ते हुए डीजल-पेट्रोल, दामों में इतनी हुई कटौती

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार पांचवें दिन कटौती हुई। पेट्रोल 20 पैसा और डीजल 40 पैसा सस्ता हुआ है। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 56 पैसा और डीजल 95 पैसे तक सस्ता हुआ है। 
 
व्यापारिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में कच्चे तेल का भाव 5 फीसदी से ज्यादा टूटा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह लगातार चार सत्रों में गिरावट दर्ज की गई है। 
 
सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.30 रुपए और डीजल की कीमत 65.76 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 76.98 रुपए और डीजल 68.97 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 73.54 रुपए और डीजल 67.68 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 74.08 रुपए और डीजल 69.58 रुपए प्रति लीटर रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस से ऑनलाइन ठगी, ऐसे हुआ खुलासा