Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 14वें दिन रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव...

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार चौदहवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपए और डीजल का 73.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा।

सात दिसंबर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपए और डीजल की 1.45 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे। आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे...

दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 73.87 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 85.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। ज‍बकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.21 रुपए प्रति लीटर है।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में 24 घंटे में Coronavirus के 24 हजार नए मामले आए, लगातार 8वें दिन 30 हजार से कम केस