Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 दिन से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol
, रविवार, 20 दिसंबर 2020 (11:16 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार तेरहवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपए और डीजल का 73.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा।
 
मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.34 रुपए प्रति लीटर है। डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। 
 
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के भाव 85.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.44 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.21 रुपए प्रति लीटर हैं।  
 
7 दिसम्बर तक लगातार 6 दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपए और डीजल की 1.45 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : दिल्ली में कड़ाके की ठंड, किसानों की मदद के लिए पंजाब से पहुंचे डॉक्टर और नर्स