Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
, सोमवार, 23 नवंबर 2020 (09:04 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार चौथे दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार सोमवार को देश के 4 बड़े महानगरों में डीजल के दाम 17 से 19 पैसे और पेट्रोल के 7 पैसे तक प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में डीजल 18 पैसे और पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपए जबकि डीजल 71.25 रुपए प्रति लीटर हो गए। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपए प्रति लीटर रही।
 
आईओसीएल के अनुसार सोमवार को देश के 4 बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर डीजल पेट्रोल (कीमत रुपए प्रति लीटर में)
 
दिल्ली 71.25 81.53
 
मुंबई 77.73 88.23
 
कोलकाता 74.82 83.10
 
चेन्नई 76.72 84.53। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है: केजरीवाल