Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र और राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं दाम

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र और राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं दाम
नई दिल्ली , बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (09:22 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई मजबूती नजर नहीं आ रही है। करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) बुधवार सुबह 6 बजे के किसी तरह हरे निशान में रहते हुए 68.68 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) करीब 3 डॉलर लुढ़ककर 73.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के भाव बढ़ गए हैं।
 
पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी : भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज अधिकांश राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। हालांकि महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 27 और डीजल में 24 पैसे की तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा राजस्थान में भी पेट्रोल 17 और डीजल 15 पैसे महंगा हो गया है। झारखंड में भी कीमतों में तेजी दिख रही है। हरियाणा, केरल, कर्नाटक और पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की गिरावट है।
 
प्रमुख 4 महानगरों में ईंधन के दाम : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.80 और डीजल 94.40 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.05, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्ड की मौत, हमलावरों ने मारी थी गोली