Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel
, सोमवार, 26 जुलाई 2021 (09:14 IST)
मुख्य बिंदु
 
11वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
 
चार बड़े महानगरों में ये रहे दाम
 
सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं
 
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार नौवें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा।
 
देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे-
 
शहर का नाम
 
पेट्रोल                  डीजल रुपए/ प्रति लीटर)
 
दिल्ली: 101.84   89.87
 
मुंबई : 107.83    97.45
 
चेन्नई: 102.49  94.39
 
कोलकाता: 102.08 93.02।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाढ़ का तांडव : महाराष्ट्र में 149 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता, गुजरात में 12 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश