Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल और डीजल के दाम घटे

हमें फॉलो करें पेट्रोल और डीजल के दाम घटे
, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (21:05 IST)
नई दिल्ली। सरकार के पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में दो रुपए प्रति लीटर की कटौती करने के निर्णय से अब ये दोनों पेट्रोलियम उत्पाद बुधवार से सस्ते हो जाएंगे। इस कटौती से एक वर्ष में 26 हजार करोड़ रुपए का सरकारी राजस्व घटेगा, जबकि चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में 13 हजार करोड़ रुपए का राजस्व घटेगा।
 
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों के बढ़ने से आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यह कटौती ब्रांडेड और गैर ब्रांडेड दोनों तरह के उत्पादों के लिए है।
 
उसने कहा कि इन दोनों उत्पादों पर बेसिक उत्पाद शुल्क में दो रुपए प्रति लीटर की कमी की जा रही है जो चार अक्टूबर से प्रभावी होगी। इस कटौती से एक वर्ष में 26 हजार करोड़ रुपए का सरकारी राजस्व घटेगा, जबकि चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में 13 हजार करोड़ रुपए का राजस्व घटेगा।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से दो अक्टूबर 2017 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 70.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल 59.07 रुपए प्रति लीटर पर हो गया था। तेल की कीमतें बढ़ने का असर महंगाई पर हो रहा है इससे महंगाई भी बढ़ रही है।
 
तेल विपणन कंपनियां अब प्रतिदिन इन दोनों प्रमुख उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती है और उसी के अनुरूप इनके दाम घटते बढ़ते हैं। हालांकि पिछले कुछ महीने से लगातार इसकी कीमतों में बढ़ोतरी होने और पेट्रोल के मूल्य के 70 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचने पर राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया था।
webdunia
हालांकि इसके बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली और तेल मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष कर अमेरिका में आए भीषण तूफान की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ी है और उसका असर घरेलू स्तर पर भी हुआ है। दोनों मंत्रियों ने आगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीव्र बढ़ोतरी नहीं होने की संभावना जताई थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनकी हत्यारा निकला करोड़पति