Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में फिर गिरावट, दिल्ली में पेट्रोल 70.35 व डीजल 64.33 रुपए प्रति लीटर

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 8 पैसे और डीजल 6 पैसे सस्ता हुआ।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन के टिकाव के बाद दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 70.35 रुपए प्रति लीटर पर आ गया, जो 13 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। यहां डीजल भी 6 पैसे सस्ता होकर 64.33 रुपए प्रति लीटर बिका। यह 14 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है।
 
देश के अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों में गिरावट देखी गई। कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 72.61 रुपए, मुंबई में 8 पैसे सस्ता होकर 76.04 रुपए और चेन्नई में 9 पैसे सस्ता होकर 73.08 रुपए प्रति लीटर बिका।
 
डीजल कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 6-6 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 66.25 रुपए, 67.45 रुपए और 68.05 रुपए प्रति लीटर पर रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुस्त ग्राहकी के चलते सोना स्थिर, चांदी में 40 रुपए की नरमी रही