Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
petrol diesel
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। चारों महनगरों में आज शनिवार को भी दोनों पारंपरिक ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिवाली के बाद से ही दोनों ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। नए भावों के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 109.98 रुपए और डीजल 94.14 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
प्रतिदिन हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में शीतलहर, दिल्ली में क्रिसमस के बाद गिरेगा तापमान