Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
, शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (10:01 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। ईंधन के दामों में आज शुक्रवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए दामों के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। तेल कंपनियों द्वारा आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिवाली के बाद से ही दोनों ईंधनों के दाम स्थिर बने हुए हैं।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को कम करने के लिए सरकार नया प्लान तैयार कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बैठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से तेल की निकासी की योजना पर काम कर रहा है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए दाम लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CDC का दावा, पालतू जानवर भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित