Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए साल के पहले दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें नए साल के पहले दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
, शनिवार, 1 जनवरी 2022 (09:06 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 25वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का भाव देखें तो बुधवार को पेट्रोल 83.71 रुपए जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा था। हालांकि 20 नवंबर से 15 बार बढ़ोतरी से पेट्रोल 2.55 रुपए/लीटर महंगा हो चुका है।

 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है तथा सुबह 6 बजे से नए भाव लागू किए जाते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
इंडियन ऑइल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 83.71 रुपए, 85.19 रुपए, 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति लीटर हैं। दिल्ली में डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपए प्रति लीटर हैं और चेन्नई में 79.21 रुपए प्रति लीटर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने वैष्णोदेवी मंदिर में हुए हादसे पर जताया शोक, केंद्र ने किया मुआवजे का ऐलान