Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 दिन में 5 बार बढ़े दाम, पेट्रोल में 50 पैसे की वृद्धि, कितना महंगा हुआ डीजल?

हमें फॉलो करें 6 दिन में 5 बार बढ़े दाम, पेट्रोल में 50 पैसे की वृद्धि, कितना महंगा हुआ डीजल?
, रविवार, 27 मार्च 2022 (08:19 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। डीजल की कीमतों में 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
 
इस तरह पिछले 6 दिनों में पेट्रोल 3.70 पैसे महंगा हो गया जबकि डीजल की कीमतों में 3.75 रुपए की वृद्धि हुई है। हाल ही में सीएनजी, पीएनजी की कीमत 1 रुपए बढ़ी है जबकि रसोई गैस के दाम भी 50 रुपए सिलैंडर बढ़ गए हैं। 
 
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपए और डीजल की कीमत 90.42 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 113.88 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल के लिए 98.13 प्रति लीटर दाम चुकाने होंगे। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 104.90 रुपए और 95.00 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 108.53 और डीजल 93.57 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
क्या है क्रूड का हाल : रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद अंतरराष्‍ट्र स्तर पर क्रूड के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। आज ब्रेंट क्रूड 121.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। WTI क्रूड 114.6 डॉलर प्रति बैरल है।
 
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम : तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS भेजकर पेट्रोल डीजल की कीमत पता कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इलाज के लिए भारत कैसे बना विदेशियों का पसंदीदा ठिकाना