Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधान ने राज्यों से कहा, पेट्रोल-डीजल पर कम करें वैट

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए गुरुवार को राज्यों से पेट्रोल एवं डीजल पर बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) कम करने का कहा।
 
 
मंत्री ने कहा, कई राज्यों ने वैट में कटौती की है। हम फिर से अपील करेंगे कि जिन राज्यों में वैट अधिक है वे उपभोक्ताओं के हित में इसे कम करें। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच एकमत कायम हो जाने पर पेट्रोलियम उत्पादों को भी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाएगा।
 
सरकार ने अक्‍टूबर में पेट्रोल पर सीमा शुल्क 21.48 रुपए से घटाकर 19.48 रुपए तथा डीजल पर सीमा शुल्क 17.33 रुपए से कम कर 15.33 रुपए प्रति लीटर कर दिया था।
 
 
प्रधान यहां कुशल भारत के एक कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में अबुधाबी में हुए 'वर्ल्ड स्किल्स 2017 प्रतियोगिता' के विजेताओं को सम्मानित किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डाबर, उबर, हिंदुस्तान यूनिलिवर भ्रामक विज्ञापन के दोषी