Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel: यूपी और हरियाणा में गिरे पेट्रोल के दाम, जानें अन्य नगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel: यूपी और हरियाणा में गिरे पेट्रोल के दाम, जानें अन्य नगरों में क्या हैं भाव
नई दिल्ली , गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (11:31 IST)
Petrol Diesel: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में सपाट दिख रही हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब 85.54 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 90.28 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव तेल मार्केटिंग कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है।
 
हरियाणा में आज पेट्रोल 42 और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 50 और 49 पैसे की गिरावट है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल 43 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल 25 और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे और डीजल में 45 पैसे की गिरावट है। पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी ईंधन के दाम गिरे हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 103.07 और डीजल 94.66 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में एक्शन में ED, कांग्रेस अध्यक्ष के परिसरों पर रेड, सीएम गहलोत के बेटे को नोटिस