Refresh

This website m-hindi.webdunia.com/national-hindi-news/pm-modi-congratulates-6-states-on-their-statehood-day-120110100009_1.html is currently offline. Cloudflare's Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive's Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों का स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM Modi
, रविवार, 1 नवंबर 2020 (08:44 IST)
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ , हरियाणा, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी है। मोदी ने इन राज्यों के लोगों के नाम अलग अलग ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।
 
उन्होंने कहा,  ‘मध्य प्रदेश के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मध्य प्रदेश अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शानदार प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में जबरदस्त योगदान दे रहा है।‘
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ’छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।‘
 
हरियाणा के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने ट्वीट किया,  ‘भारतीय इतिहास में अहम स्थान रखने वाले हरियाणा के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। समृद्धि और प्रगति का प्रतीक यह प्रदेश उन्नति के नए-नए कीर्तिमान बनाता रहे।‘
 
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा,  ‘आन्ध्र प्रदेश का नाम परिश्रम और करूणा से जुड़ा है। आन्ध्र प्रदेश के लोगों ने अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को मेरी बधाई और उनकी विकास आकांक्षाओं के प्रति मेरी शुभकामनाएं।‘
 
कर्नाटक के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक राज्योत्सव के मौके पर राज्य के भाईयों और बहनों को मेरी बधाई। लोगों की दृढता और कौशल के बल पर यह राज्य प्रगति के नए आयाम हासिल कर रहा है। मैं कर्नाटक के लोगों की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।‘
 
केरल के लोगों को संबोधित ट्वीट में उन्होंने लिखा,  ‘केरल के शानदार लोगों को केरल पिरावी दिवस की शुभकामनाएं। यहां के लोगों ने सदैव देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। केरल के प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण यह दुनिया भर के लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। केरल की निरंतर प्रगति की प्रार्थना करता हूं।‘

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज से बदल जाएंगे यह 6 नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर...