Publish Date: Sat, 23 Jun 2018 (14:19 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jun 2018 (14:23 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। राजगढ़ के अलावा मोदी इंदौर में भी सभा को संबोधित करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ की सभा में पुलिस ने काले कपड़े पहनने वालों या फिर काला गमछा आदि रखने वालों को सभा स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया।
बताया जाता है कि पुलिस ने ऐसे लोगों से कहा कि वे पहले कपड़े बदलकर आएं फिर उन्हें सभास्थल पर जाने दिया जाएगा।
पुलिस को डर है कि कहीं काले कपड़े वाले लोग कहीं काले कपड़े और गमछा दिखाकर मोदी का विरोध न कर दें। इसलिए उन्होंने ऐसे लोगों को सभास्थल पर ही जाने से रोक दिया।