Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने दी सबसे बड़े CNG प्लांट की सौगात, कहा- इंदौर के लोग सेंव के साथ ही सेवा करना भी जानते हैं

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने दी सबसे बड़े CNG प्लांट की सौगात, कहा- इंदौर के लोग सेंव के साथ ही सेवा करना भी जानते हैं
, शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (18:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शनिवार को एशिया के सबसे बड़े CNG प्लांट का उद्घाटन किया। 150 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्लांट में गीले कचरे से बायो गैस तैयार होगी।
उन्होंने कहा कि इंदौर का नाम आते ही सामने आता है नागरिक कर्तव्य। जितने अच्छे यहां के लोग होते है उतना अच्छा उन्होंने शहर बना दिया। यहां के लोग सेंव के ही शौकिन नहीं है। उन्हें अपने शहर की सेवा करना भी आता है।
 
अब तो शहरों में ही नहीं, देश के गांवों में भी हजारों की संख्या में गोबरधन बायो गैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनसे हमारे पशुपालकों को गोबर से भी अतिरिक्त आय मिलनी शुरू हुई है। गांव-देहात में किसानों को बेसहारा पशुओं से जो दिक्कत होती है, वो दिक्कत भी इसके कारण कम हो जाएगी।
 
webdunia
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि भारत के ज्यादा से ज्यादा शहर Water Plus बनें। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण पर जोर दिया जा रहा है। 1 लाख से कम आबादी वाले जो नगर निकाय हैं वहां गंदे पानी के ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ाई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि 7-8 साल पहले भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग 1-2% ही हुआ करती थी। आज पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग का प्रतिशत, 8% के आसपास पहुंच रहा है। बीते सात वर्षों में ब्लेंडिंग के लिए इथेनॉल की सप्लाई को भी बहुत ज्यादा बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी चुनौती से निपटने के दो तरीके होते हैं। उस चुनौती का तात्कालिक समाधान कर दिया जाए। उस चुनौती से ऐसे निपटा जाए कि सभी को स्थाई समाधान मिले। बीते सात वर्षों में हमारी सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, वो स्थाई समाधान देने वाली होती हैं।

webdunia
इस अवसर पर उन्होंने शिवराज और उनकी टीम की सराहना की और सुमित्रा महाजन और शंकर लालवानी की भी तारीफ की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने दी Y श्रेणी की सुरक्षा, केजरीवाल पर बयान के बाद मिल रही थी धमकियां