Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने रखी 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला, कहा- ये प्रकाश स्तंभ की तरह

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने रखी 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला, कहा- ये प्रकाश स्तंभ की तरह
, शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (12:36 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 1 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस से 6 राज्यों में 6 स्थानों पर 'लाइट हाउस' परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...

12:36 PM, 1st Jan
-पीएम ने कहा कि आज देश में लगभग 60 हजार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट रेरा के तहत रजिस्टर्ड हैं।
-इस कानून के तहत हजारों शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।
-रेरा ने लोगों में ये भरोसा लौटाया है कि जिस प्रोजेक्ट में वो पैसा लगा रहे हैं, वो पूरा होगा, उनका घर अब फसेंगा नहीं।
-सरकार के प्रयासों का बहुत बड़ा लाभ शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग को हो रहा है।
-मध्यम वर्ग को अपने घर के लिए एक तय राशि के होम लोन पर ब्याज में छूट दी जा रही है।
-कोरोना संकट के समय भी सरकार ने होम लोन पर ब्याज पर छूट की विशेष योजना शुरू की।

12:28 PM, 1st Jan
-पीएम ने कहा कि ये लाइट हाउस प्रोजेक्ट अब देश के काम करने के तौर-तरीकों का उत्तम उदाहरण है। हमें इसके पीछे बड़े विजन को भी समझना होगा।
-एक समय आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निर्माण की बारिकियों और क्वालिटी में नहीं जाती थी।
-ये प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रोसेस से बनेंगे। इसमें कंस्ट्रक्शन का समय कम होगा और गरीबों के लिए ज्यादा किफायती और आरामदायक घर तैयार होंगे।
-शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है, अपना घर।
-लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था।
-घरों की कीमतें इतनी ज्यादा हो गईं थी कि अपने घर का भरोसा टूटने लगा था। एक वजह ये थी कि कानून हमारा साथ देगा या नहीं, हाउसिंग सेक्टर की ये स्थिति थी कि लोगों को शंका थी कि गड़बड़ हो जाने की स्थिति में कानून उनका साथ नहीं देगा।
-बैंक की ऊंची ब्याज दर, कर्ज मिलने में होने वाली दिक्कतें भी इसका एक कारण थीं।

12:14 PM, 1st Jan
-पीएम मोदी ने कहा, ये लाइट हाउस प्रोजेक्ट अब देश के काम करने के तौर-तरीकों का उत्तम उदाहरण है। हमें इसके पीछे बड़े विजन को भी समझना होगा।
-एक समय आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निर्माण की बारिकियों और क्वालिटी में नहीं जाती थी।
-ये 6 प्रोजेक्ट वाकई लाइट हाउस यानी प्रकाश स्तंभ की तरह हैं। ये प्रोजेक्ट देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे।
-आज नई ऊर्जा के साथ, नए संकल्पों के साथ और नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ने का आज शुभारंभ है।


11:40 AM, 1st Jan
-एलएचपी परियोजना के तहत, केंद्र सरकार छह शहरों- इंदौर, चेन्नई, रांची, अगरतला, लखनऊ और राजकोट में 1,000-1000 से अधिक मकानों का निर्माण करेगी।
-सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हरित निर्माण तकनीक का उपयोग कर शहरी गरीबों को आश्रय प्रदान करने संबंधी एलएचपी परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए मकान बनाए जा रहे हैं।
 

11:09 AM, 1st Jan
-इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आशा इंडिया यानी 'अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलरेटर' के विजेताओं की घोषणा भी करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता का वार्षिक पुरस्कार देंगे।
-कार्यक्रम के दौरान मोदी नवप्रर्वतक निर्माण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नए पाठ्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। इस पाठ्यक्रम का नाम 'नवारितिह' रखा गया है। 
-इस कार्यक्रम में आवासीय और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा त्रिपुरा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा हुआ सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम