Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

पीएम मोदी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर जताया शोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें George Fernandes
, मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (11:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि वे गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों की सर्वाधिक प्रभावी आवाज़ थे।
 
मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि जॉर्ज साहब भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं में से एक थे। बेबाक एवं निर्भीक, बेलागलपेट एवं दूरदर्शी फर्नांडिस ने हमारे देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। वे गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों की सर्वाधिक प्रभावी आवाज़ों में से एक थे। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।
 
उन्होंने कहा कि जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं, हम एक बहुत असरदार मज़दूर नेता के रूप में उन्हें याद करते हैं जो न्याय के लिए लड़ा, वे एक ऐसे नेता थे जो शक्तिशाली से शक्तिशाली राजनीतिज्ञों को झुका देते थे, एक विज़नरी रेलमंत्री और एक महान रक्षा मंत्री थे जिन्होंने भारत को सुरक्षित एवं ताकतवर बनाया। 
webdunia
अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में फर्नांडिस अपनी राजनीतिक विचारधारा से तनिक भी नहीं विचलित हुए। उन्होंने आपातकाल का प्राणपण से विरोध किया। उनकी सादगी एवं विनम्रता अनुकरणीय है। मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं दिवंगत नेता के परिजनों, मित्रों एवं लाखों चाहने वालों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया शोक : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिसजी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी की छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा', बताएंगे तनाव कम करने के उपाय...