Publish Date: Wed, 27 Mar 2019 (11:37 IST)
Updated Date: Wed, 27 Mar 2019 (11:45 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा।
पीएम मोदी का यह संदेश टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित होगा। कहा जा रहा है कि अपने संदेश में मोदी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी द्वारा गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए साल देने का चुनावी वादा करके थोड़ी बढ़त बना ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी भी कोई धमाकेदार घोषणा कर सकते हैं।