Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी बोले- नार्थ ईस्ट में खर्च किए 7 लाख करोड़, विकास के रास्ते की रुकावटों को दिखाया रेड कार्ड

हमें फॉलो करें पीएम मोदी बोले- नार्थ ईस्ट में खर्च किए 7 लाख करोड़, विकास के रास्ते की रुकावटों को दिखाया रेड कार्ड
, रविवार, 18 दिसंबर 2022 (13:13 IST)
शिलांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग में उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 वर्षों में हमने नॉर्थ ईस्ट के विकास के रास्ते में अनेक रुकावटों को रेड कार्ड दिखा दिया। भ्रष्टाचार, भेदभाव, भाई-भतीजावाद, हिंसा, प्रोजेक्ट्स को लटकाना, भटकाना, वोट बैंक की राजनीति को बाहर करने के लिए हम ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका फायदा नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय के विकास के लिए 7 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए। पहले यह खर्च 2 लाख करोड़ से कम था। पूर्वोत्तर सस्ती हवाई योजना से जुड़ा। रेल से सड़क तक काम हो रहा है। डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता। बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नॉलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट में बड़ी संख्या में लोगों हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की राह पकड़ी। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझाया जा रहा है। 
 
webdunia
8 साल में 70 फीसदी घटा उग्रवाद : गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में कहा-मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में शांति का माहौल बनाया। क्षेत्र अब विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंसा, अलगाववाद की घटनाएं होती रहती थीं। पिछले 8 वर्षों में उग्रवादी खतरे में 70 प्रतिशत की कमी आई।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 वर्षों में 50 से ज्यादा बार पूर्वोत्तर क्षेत्र का दौरा किया, क्षेत्र की प्रगति का खाका तैयार किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में शराब कांड पर बड़ा एक्शन, शराब माफिया अनिल सिंह समेत 293 लोग गिरफ्तार