Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्तव्य पथ पर पैदल चले PM Modi, हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

हमें फॉलो करें pm modi on kartavya path in republic day parade

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 (14:06 IST)
PM Modi on Kartavya path : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर परेड के समापन के बाद कुछ देर कर्तव्य पथ पर पैदल चले और वहां मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
 
वहां मौजूद लोगों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब प्रधानमंत्री उनके निकट से गुजरे। इस दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
 
प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ के दूसरी ओर भी गए, जहां मोबाइल के जरिए उनकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित दर्शकों ने उनका स्वागत किया।
 
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ से प्रस्थान किया। यह प्रथा 40 वर्षों के अंतराल के बाद इस साल फिर शुरू की गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर 26 झांकियां, क्यों खास थी यह 4?