Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mann ki Baat : पीएम मोदी को याद आए तंजानिया के किली और नीमा, वायरल हुआ था राष्‍ट्रगान का वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mann ki Baat : पीएम मोदी को याद आए तंजानिया के किली और नीमा, वायरल हुआ था राष्‍ट्रगान का वीडियो
, रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (11:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने तंजानिया के किली और नीमा का जिक्र किया। दोनों ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्‍ट्र गान गाकर सभी का दिल जीत लिया था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि तंजानिया किली और नीमा ने भारतीय संगीत के प्रति पेशन दिखाया। उन्होंने लता दीदी को श्रद्धांजलि दी, हमारा राष्‍ट्रगान भी गाया। कितना अच्छा हो की हमारे यहां के बच्चे भी ऐसा करे... जैसे कन्नड़ के छात्र जम्मू कश्मीर में लिप सिंकिंग करें।

उल्लेखनीय है कि किली पॉल ने अपने तरीके से भारत का गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने अपनी बहन नीमा पॉल के साथ नेशनल एंथम पर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया था, हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया। जय हिंद।
 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में भारत के प्रति उनके प्यार और भावना की झलक मिल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

24 घंटे में कोरोना से 10,273 संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 1.11 लाख