shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विवेकानंद जयंती पर पीएम मोदी ने बताया, भारत क्यों है युवा...

Advertiesment
PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुड्डुचेरी में राष्‍ट्रीय युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का जन भी युवा है, मन भी युवा है। भारत के सपने भी युवा है और चेतना से भी युवा है। भारत के दर्शन ने युवाओं को अंगिकार किया है।
 
उन्होंने कहा कि आज भारत जो सपने देखता है, संकल्प लेता है उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भविष्य दिखाई देता है। भारत के इस भविष्य का, दुनिया के भविष्य का निर्माण आज हो रहा है।
 
आज भारत के युवा में अगर टेक्नालजी का चार्म है, तो लोकतंत्र की चेतना भी है। आज भारत के युवा में अगर श्रम का सामर्थ्य है, तो भविष्य की स्पष्टता भी है। इसीलिए, भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज़ मानती है।
 
भारत के युवाओं के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ लोकतांत्रिक मूल्य भी हैं, उनका डेमोक्रेटिक डिविडेंड भी अतुलनीय है। भारत अपने युवाओं को डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ डवलपमेंट ड्राइवर भी मानता है।
 
विश्व ने इस बात को माना है कि आज भारत के साथ दो असीम शक्तियां हैं डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी। जिस देश के पास जितनी युवा जनसंख्या है उसके सामर्थ्य को उतना ही बड़ा माना जाता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WHO ने बताया, किन देशों में मिला ओमिक्रॉन...