Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'प्राइम टाइम' में PM मोदी के राष्ट्र के नाम 6 संबोधन, 6 बड़ी बातें

हमें फॉलो करें 'प्राइम टाइम' में PM मोदी के राष्ट्र के नाम 6 संबोधन, 6 बड़ी बातें
, गुरुवार, 19 मार्च 2020 (22:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी टीवी पर प्राइम टाइम में देश की जनता के नाम संदेश लेकर आते हैं तो धड़कनें कई गुना तेज हो जाया करती हैं। 8 नवम्बर 2016 जब पहली बार उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश देकर अचानक 'नोटबंदी' का ऐलान कर डाला था, तब से पूरा देश यही असमंजस में रहता है कि मोदी न जाने किस फैसले से जनता को रूबरू करवा डालें...
 
नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए आमतौर पर टीवी पर रात 8 बजे का ही 'प्राइम टाइम' इसलिए चुनते हैं ताकि देश के आधिकांश लोग अपने घरों में पहुंच जाएं और उनकी बात जन-जन तक पहुंचे। आइये, जानते हैं मोदी के खास 6 संबोधनों के बारे में... 
 
1. पहली बार प्रधानमंत्री मोदी 8 नवम्बर 2016 को रात 8 बजे टीवी पर आए और उन्होंने देश में नोटबंदी का ऐलान करके हर देशवासी को सकते में डाल दिया। इस दौरान 1000 और 500 के नोट बंद किए गए थे।
 
2. दूसरी बार मोदी ने 15 फरवरी, 2019 पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि 130 करोड़ भारतवासी ऐसे हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। 
 
3. तीसरी बार 27 मार्च, 2019 मिशन शक्ति की सफलता मोदी ने कहा था- भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बना, हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।
 
4. चौथी बार 8 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के फैसले को जम्मू-कश्मीर के हक में बताया।
 
5. पांचवीं बार मोदी ने 9 नवबंर 2019 राम मंदिर पर फैसला के बाद कहा कि जिस तरह से समाज के हर वर्ग, हर धर्म के लोगों ने इसका स्वागत किया है, यह भारत की प्राचीन संस्कृति और सामाजिक सद्‍भाव की परंपरा का प्रमाण है।
 
6. छठी बार 19 मार्च 2020 को मोदी ने कोरोना वायरस पर राष्ट्र को संबोधित किया और देशवासियों से जनता कर्फ्यू की अपील की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो तैयारी पर कश्यप ने आईओसी से कहा, मजाक कर रहे हो क्या?