Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, 152वीं जयंती पर इस तरह किया याद

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, 152वीं जयंती पर इस तरह किया याद
, शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (07:24 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
 
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।'
 
पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पर पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।
 
महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देशभर में दी Corona Vaccine की 89.67 करोड़ खुराक, सरकार ने जारी किए आंकड़े