Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी, राहुल ने ट्वीट किया वीडियो

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी, राहुल ने ट्वीट किया वीडियो
, रविवार, 21 मई 2023 (10:58 IST)
PM Modi tributes Rajeev Gandhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपने पिता को याद किया।
 
3 देशों की विदेश यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
खरगे ने ट्वीट कर कहा, देश की प्रगति, शांति व अखंडता के लिए राजीव गांधी जी ने अनेकों कार्य किए। युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी मिली, सूचना व प्रौद्योगिकी में देश आगे बढ़ा, पंचायती राज सशक्त हुआ, कई राज्यों में शांति समझौतों से स्थिरता आई। बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
 
राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा- पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा!
 
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी 1984 और 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों ने हत्या कर दी थी।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी से ऑटोग्राफ क्यों चाहते हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन?