Publish Date: Fri, 04 Jun 2021 (12:31 IST)
Updated Date: Fri, 04 Jun 2021 (12:35 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना। मिल्खा सिंह को गुरुवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे, जो टोकियो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं।
'फ्लाइंग सिख' के तौर पर प्रसिद्ध सिंह हाल में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटने के कारण उन्हें अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 91 वर्षीय सिंह की हालत स्थिर है। (भाषा)