Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय सेना POK में घुसने को तैयार, बशर्ते।, पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें

हमें फॉलो करें भारतीय सेना POK में घुसने को तैयार, बशर्ते।, पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (21:33 IST)
1. कश्मीर में आतंक का प्लान खाक : कश्मीर के कठुआ में आंतकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम। सुरक्षा बलों ने 6 AK राइफल समेत 3 आंतकियों को किया गिरफ्तार। पंजाब जम्मू कश्मीर बॉर्डर के लखनपुर से किया गिरफ्तार।
 
2. POK पर सेना तैयार : पीओके को भारत में लाने की मुहिम धीमे धीमे पकड़ रही है जोर। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान पर बोले सेना प्रमुख बिपिन रावत-सेना हर आदेश मानने को तैयार।
 
3. घर में ही घिरे इमरान खान : कश्मीर पर ही अपने ही घर में घिर पाक पीएम इमरान खान। गृहमंत्री बिग्रेडियर एजाज अहमद शाह का बयान। कश्मीर पर दुनिया में पाकिस्तान को होना पड़ा शर्मिंदा। दुनिया के देश पाकिस्तान नहीं भारत के साथ।
 
4. कश्मीर भारत का अभिन्न अंग : जमीयत उलाम-ए-हिंद ने पाकिस्तान को सुनाई खरी खोटी। कश्मीर को बताया भारत का अभिन्न अंग। अलगाववादी आंदोलन को बताया देश और कश्मीर दोनों के लिए खतरनाक। एनआरसी को देश हित में बताया।
5. जाधव को अब कॉन्सुलर एक्सेस नहीं : कुलभूषण जाधव को दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस देने से पाकिस्तान ने किया इंकार। पाक विदेश मंत्रालय का बयान-अब नहीं मिलेगा कॉन्सुलर एक्सेस। 2016 से पाक जेल में बंद है कुलभूषण जाधव।
 
6. पिक्चर अभी बाकी है : मिशन झारखंड पर पीएम मोदी। रांची में रैली कर किया चुनाव प्रचार का शंखनाद। कहा- 100 दिन में विकास का ट्रेलर देखा। अभी पिक्चर बाकी। जनता को लूटने वालों को किया आगाह।
 
7. प्रेरक फूंकेंगे कांग्रेस में नई जान : लोगों से संपर्क बढ़ाने लिए कांग्रेस करेगी प्रेरकों की नियुक्ति। सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक। आर्थिक संकट को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला। शुक्रवार को कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक।
 
8. खट्टर का बड़ा सियासी दांव : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले खट्टर सरकार का बड़ा सियासी दांव। पाल समाज को दिया SC का  दर्जा। दलित वोट बैंक को साधने के लिए बढ़ाई सफाई कर्मचारियों की सैलरी।
 
9. NRC के खिलाफ सड़क पर ममता : NRC को लेकर सड़क पर उतरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। मोदी सरकार पर साधा निशाना।
 
10. आजम जल्द बनेंगे हिस्ट्रीशीटर! : सपा सांसद आजम खान पर और कसेगा पुलिस–प्रशासन का शिकंजा।81 एफआईआर दर्ज करने के बाद अब पुलिस  की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी। पहले प्रशासन घोषित कर चुका है भू-मफिया।
 
11. विदेशी सैलानियों में भारत का डंका : पीएम मोदी की टूरिज्म पहल का दिखने लगा असर। टूरिज्म इंडेक्स में भारत ने लगाई उंची छलांग। 52वें पायदान से उछलकर 34वें नंबर पर पहुंचा। विदेशी सैलानियों की पंसद का डेस्टीनेशन बना भारत।
 
12. मोदी सरकार पर डबल अटैक : अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल और प्रियंका के निशाने पर मोदी सरकार। राहुल बोले- सच्चाई स्वीकार करे सरकार। प्रियंका ने कहा- चुनाव से पहले ओला उबर को रोजगार बढ़ाने वाला बताया गया।
 
13. नया मोटर व्हीकल एक्ट तुगलकी ऑर्डर : नए मोटर व्हीकल एक्ट में बढ़े जुर्माने को लेकर छिड़ी बहस। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार से की जुर्माने की राशि के रिव्यू की मांग। परिवहन मंत्री ने बताया तुगलकी ऑर्डर।
 
14. कमलनाथ सरकार का तोहफा : मध्यप्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण। कमलनाथ कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी। कई अहम प्रस्तावों पर भी लगी मुहर।
 
15. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टला बड़ा हादसा : उन्नाव में हिंदुस्थान पेट्रोलियम प्लांट में बड़ा धमाका। एक अधिकारी समेत कई कर्मचारी झुलसे। काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।
 
16. आमने–सामने मुस्लिम संगठन : अयोध्या विवाद में मुस्लिम संगठनों में लगी क्रेडिट लेने की होड़।आमने सामने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड औऱ जमीयत  उलेमा-ए-हिंद। महंगे वकीलों के कौन उठा रहा है खर्च।
 
17. तबाही की ‘बारिश’ : बारिश से हाल बेहाल मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से जल प्रलय से हालात। भोपाल, मंडला, रायसेन समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात।
 
18. नर्मदा का तांडव : गुजरात में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त। उफान पर नर्मदा मचा रही तांडव। कई जिलों में बाढ़ के हालात। भरूच सहित कई जिलों में चल रही है नाव।
 
19. मोबाइल टॉवर पर चढ़ा सिरफिरा फैन : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के क्रेजी फैन ने की दी‍वानगी की हद पार। तेलंगाना के जनगाम में चढ़ा मोबाइल टॉवर पर। कहा- अगर उसकी प्रभास से मीटिंग अरेंज नहीं की गई तो टॉवर से कूद जाएगा। कड़ी मशक्क्त  के बाद फैन को टॉवर उतारा गया। 
 
20. बर्थडे पर डिप्रेशन : आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 13 सितम्बर को होगी रिलीज और 14 सितंबर को उनका है बर्थडे। आयुष्मान को बर्थडे मनाना पसंद नहीं। उनके अनुसार बर्थडे पर मैं डिप्रेस हो जाता हूं। पार्टी भी बर्थडे के अलावा किसी और दिन देना है पसंद। पता नहीं ऐसा क्यों है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mahendra Singh Dhoni : कितनी सही है धोनी के रिटायरमेंट की खबर?