Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mahendra Singh Dhoni : कितनी सही है धोनी के रिटायरमेंट की खबर?

हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni : कितनी सही है धोनी के रिटायरमेंट की खबर?
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (20:56 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के संन्यास के बारे में गुरुवार को दिनभर अटकलों का बाजार गर्म रहा।
ALSO READ: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्टों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिला मौका
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह ट्रेंड होने लगा कि आज धोनी संन्यास (Retirement) लेने जा रहे हैं, वैसे ही चौतरफा खलबली मच गई लेकिन शाम गहराते गहराते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गरम तवे पर छन्न से पानी डाल दिया।
 
संन्यास की खबर से प्रसाद का इंकार : चीफ सिलेक्टर प्रसाद ने का कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि भारतीय क्रिकेट के चर्चित चेहरे 38 साल के महेंद्रसिंह धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने सिरे से संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए इसे खारिज कर दिया।
webdunia
धोनी एक महीने से अवकाश पर : टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज धोनी बीते एक महीने से अवकाश पर हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि इंग्लैंड के वर्ल्ड कप के बाद धोनी संन्यास लेने का ऐलान कर देंगे, लेकिन ये हो नहीं सका। धोनी की धीमी बल्लेबाजी और खराब फॉर्म पर भी सवाल खड़े होते रहे। वेस्टइंडीज दौरे से खुद धोनी ने अपना नाम वापस ले लिया था।
गर्म रहा अफवाहों का बाजार : गुरुवार के दिन इन अफवाहों का बाजार गर्म रहा कि धोनी मुंबई में मीडिया से बात करने जा रहे हैं और यहीं पर वे अपना बल्ला टांगने का ऐलान कर देंगे। यह भी अफवाह रही कि उन्होंने संन्यास के फैसले से बीसीसीआई मैनेजमेंट को भी अवगत करा दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। 
 
क्यों उड़ी धोनी के संन्यास लेने की बात : सुबह ट्‍विटर पर कप्तान विराट कोहली ने अपनी और धोनी की 2016 के विश्व कप मैच की एक तस्वीर साझा की थी। विराट ने धोनी के साथ अपनी आखिरी लीग मैच की यादें ताजा करते हुए लिखा था 'इस शख्स ने मुझे ऐसे भगाया जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो। मैं इस खास रात को कभी नहीं भूल सकता।' 
webdunia
विराट ने धोनी का शुक्रिया अदा किया : विराट कोहली और धोनी दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच के इस मैच में अहम साझेदारी निभाई थी और टीम को जीत दिलाई थी। इसके लिए विराट ने धोनी को शुक्रिया भी अदा किया था। बस, यहीं से धोनी के संन्यास लेने की अफवाह ने जन्म लिया। 
 
बीसीसीआई को धोनी के संन्यास की जानकारी नहीं : बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता प्रमुख प्रसाद ने धोनी के संन्यास से जुड़ी तमाम खबरों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी के संन्यास लेने से जुड़ी हुई खबर गलत है। प्रसाद की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को दिल्ली में गांधी-मंडेला सीरीज के 3 टेस्टो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की।
 
टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं धोनी : यह बात सच है कि धोनी अपने क्रिकेट करियर के उतार पर हैं। उन्होंने भारतीय टीम को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे विश्वकप जिताएं हैं। वे बहुत पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वेस्टइंडीज दौरे में वे 3 टी20 क्रिकेट मैचों से बाहर रहे और उन्हें द‍. अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से भी बाहर रखा है। धोनी ने संन्यास के सवाल पर हमेशा असमंजस की स्थिति ही बनाए रखी है। आखिरी बार फरवरी 2019 में बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेला था।
 
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर : 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए, जिसमें 1 दोहरा शतक, 6 शतक और 33 अर्धशतक जमाए हैं। टेस्ट मैचों में उनका उच्चतम स्कोर 224 रन रहा है। धोनी ने 350 वनडे मैचों में 50.58 के औसत से 10,773 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 183 रन रहा है। उन्होंने 98 टी-20 मैचों में 1617 और 190 आईपीएल मैचों में 4432 रन ठोंके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्म पुरस्कारों के लिए पहली बार सिर्फ महिला एथलीटों के नाम, मैरीकॉम और सिंधु के साथ 9 की सिराफिश