Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप

हमें फॉलो करें केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप
, सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (17:30 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई। लखनऊ में एक निजी कंपनी के अधिकारी के मारे जाने की घटना पर केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट के सिलसिले में यह शिकायत दाखिल की गई।
 
 
उपाध्याय ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे धर्म के आधार पर वैमनस्य को बढ़ावा रहे हैं और ऐसे काम कर रहे हैं, जो सद्भाव बनाए रखने के खिलाफ हैं। भाजपा नेता ने तिलक मार्ग पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दाखिल की और केस दर्ज करने की मांग की।
 
केजरीवाल ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा था कि विवेक तिवारी तो हिन्दू था। फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिन्दू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिन्दुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिन्दुओं का कत्ल करना पड़े तो ये 2 मिनट नहीं सोचेंगे।
 
बीते शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने तिवारी (38) की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ दाखिल शिकायत की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बाबत कानूनी राय ले रहे हैं कि क्या इस शिकायत के संदर्भ में कोई मामला बनता है? (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ सिंह ने राज्यों से रोहिंग्या शरणार्थियों का बायोमेट्रिक ब्योरा एकत्रित करने को कहा