Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Baba Siddiqui case : 4 आरोपियों की बढ़ाई पुलिस हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Baba Siddiqui

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (19:38 IST)
Baba Siddiqui murder case : मुंबई की एक अदालत ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सोमवार को 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी। आज आरोपियों की प्रारंभिक रिमांड की अवधि समाप्त होने पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) वीआर पाटिल के समक्ष पेश किया। पुलिस ने यह कहते हुए आगे की रिमांड का अनुरोध किया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। 
राज्य के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में गोली मार दी गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुछ समय बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।
हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23), उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप (21), हरीश कुमार निषाद (26) और पुणे के प्रवीण लोनकर (30) को सोमवार को उनकी प्रारंभिक रिमांड की अवधि समाप्त होने पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) वीआर पाटिल के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने यह कहते हुए आगे की रिमांड का अनुरोध किया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सिंह और कश्यप के साथ-साथ वांछित आरोपी शिवकुमार गौतम ने सिद्दीकी (66) पर गोली चलाई। प्रवीण लोनकर का भाई शुभम जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़ा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चांदी में 5000 रुपए जोरदार उछाल, सोने ने भी बनाया नया रिकॉर्ड