Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जावड़ेकर का राहुल गांधी पर पलटवार, गिनाईं 6 माह की उपलब्धियां

हमें फॉलो करें जावड़ेकर का राहुल गांधी पर पलटवार, गिनाईं 6 माह की उपलब्धियां
, मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (12:11 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बीच आज ट्विटर पर एक दिलचस्प जंग देखने को मिली। जावेड़कर ने राहुल पर पलटवार करते हुए उनकी 6 साल की उपलब्धियां गिनाई।
 
आज सुबह राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए कोरोना काल में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए तंज कसा था। अब भाजपा ने भी पलटवार करते हुए राहुल की उपलब्धियां गिनाईं है। इनमें शाहीन बाग से लेकर राजस्थान की लड़ाई तक शामिल है।
 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर किया कि राहुल गांधी जी अपने पिछले 6 महीने की उपलब्धियों पर आप भी ध्यान दें.. फरवरी: शाहीन बाग और दंगे, मार्च: ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश को गंवाना, अप्रैल: प्रवासी मजदूरों को उकसाना, मई: कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की छठी सालगिरह, जून: चीन का बचाव करना, जुलाई: राजस्थान में कांग्रेस पतन के कगार पर।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां: फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है।'


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाढ़ग्रस्त असम में राहत कार्य में भारत सरकार की मदद करने को तैयार संयुक्त राष्ट्र