Publish Date: Sun, 16 Aug 2020 (12:50 IST)
Updated Date: Sun, 16 Aug 2020 (12:57 IST)
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मस्तिष्क की सर्जरी के बाद से वेंटिलेटर पर हैं। बेटे अभिजीत मुखर्जी ने रविवार को इस बात के संकेत दिए कि प्रणब दा की स्थिति सुधर रही है।
अभिजीत मुखर्जी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहले से काफी बेहतर हैं और पिछले दिनों के मुकाबले उनकी तबीयत स्थिर है।
अभिजीत ने ट्वीट कर कहा कि शनिवार को मैं अपने पिता को देखने अस्पताल गया था। भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं। वह इलाज के प्रति प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे।