Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रशांत किशोर ने जनसुराज को दान की पूरी संपत्ति, अपने पास क्या रखा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें prashant kishor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (15:54 IST)
Prashant Kishore news in Hindi : बिहार चुनाव में जनसुराज पार्टी की करारी हार के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी पूरी संपत्ति पार्टी के नाम करने का एलान कर दिया। उन्होंने अपने पास केवल एक घर रखा है।
 
गांधी आश्रम में अपने एक दिन के उपवास के बाद प्रशांत किशोर ने अगले पांच वर्षों में अपनी आमदनी का 90% हिस्सा और अब तक अर्जित सारी चल-अचल संपत्ति में से दिल्ली में एक घर को छोड़कर सब कुछ जन सुराज के बिहार सुधारने के अभियान को डोनेट करने की घोषणा कर दी।
 
उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आप बिहार में सुधार चाहते हैं तो जन सुराज को अपनी क्षमता के अनुसार या कम से कम 1000 डोनेट कीजिए।
 
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी। पार्टी के करीब 95 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। हालांकि कई स्थानों पर पार्टी को मिले वोटों ने चुनाव परिणामों पर खासा असर डाला।  
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SIR पर बोले अमित शाह, घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकालेंगे