Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, भाजपा दशकों तक रहेगी मजबूत, राहुल को मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं

Advertiesment
Prashant Kishore
पणजी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गोवा में एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा अभी दशकों तक भारतीय राजनीतिक में प्रमुख भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल को नरेंद्र मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं है।
 
अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका मानना है कि भाजपा लंबे समय तक भारतीय राजनीति में एक ताकत बनी रहेगी और कांग्रेस को अगले कई दशकों तक भाजपा से लड़ना होगा।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी- चाहे जीते या हारे, जैसे कांग्रेस के पहले 40 साल थे। भाजपा कहीं नहीं जा रही है। जब कोई पार्टी एक बार पूरे भारत में 30% वोट हासिल कर लेती है, तो वह जल्दी खत्म नहीं होगी।
 
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शायद इस भ्रम में हैं कि भाजपा सिर्फ मोदी लहर तक ही सत्ता में रहने वाली है। उन्हें मोदी और भाजपा की ताकत का अंदाजा नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस चक्कर में नहीं फंसना चाहिए कि लोग नाराज हो रहे हैं और मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शायद जनता मोदी को सत्ता से हटा दे, लेकिन भाजपा कहीं नहीं जा रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 शेयरों में विभाजित हुआ IRCTC 1 शेयर, जानिए क्या है Stock Split...