Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा ने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया
, बुधवार, 21 जुलाई 2021 (15:16 IST)
मुख्य बिंदु
  • प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी राष्ट्रीय प्रवक्ता 
  • जेपी नड्डा ने की नियुक्ति
  •  इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता
 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। दोनों सदस्य मीडिया में भाजपा के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते रहे हैं। इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं।

 
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जेपी नड्डा ने प्रेम शुक्ल, शाजिया
इल्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर मुहर लगाई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद शाजिया इल्मी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते ट्वीट किया कि आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चे नहीं होने पर सरकार नहीं दे पाती,बोले 9 बच्चों के पिता BJP विधायक,बड़ा सवाल,जनसंख्या नियंत्रण पर क्यों गंभीर नहीं राजनेता?