Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tokyo Olympic 2020 : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी पीवी सिंधू को बधाई

हमें फॉलो करें Tokyo Olympic 2020 : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी पीवी सिंधू को बधाई
, रविवार, 1 अगस्त 2021 (19:11 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को रविवार को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी। मीडिया खबरों के मुताबिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीवी सिंधु से बात की है।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर टोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
webdunia

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, पीवी सिंधू दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता के नए मापदंड बना दिए। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी बधाई।

मोदी ने सिंधू की फोटो के साथ ट्वीट किया, पीवी सिंधू हम सभी आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। वे भारत का गौरव हैं और हमारे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।
webdunia

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, स्मैशिंग जीत पीवी सिंधू, मैच में आपका दबदबा रहा और आपने इतिहास रच दिया। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारत को आप पर गर्व है, आपकी स्वदेश वापसी का इंतजार। आपने कर दिखाया।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, बहुत बढ़िया खेलीं पीवी सिंधू। आपने फिर से खेल के प्रति अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता और समर्पण को साबित किया। आप ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहें। हमें आपकी शानदार उपलब्धि पर गर्व है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tokyo Olympics में भारत का सुपर संडे : पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में