Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिवाली पर दिग्गजों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें President Kovind
, गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (10:25 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई दिग्गजों ने गुरुवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
 
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टि्वटर पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।'
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरुवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। दीपों का यह पर्व हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
 
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। जयशंकर ने गुरुवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'दीपावली के पावन अवसर पर आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। आशा करता हूँ कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य लाए।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिवाली का तोहफा, दिल्ली में पेट्रोल 6.06 रुपए सस्ता, 11.75 रुपए कम हुए डीजल के दाम