Publish Date: Fri, 24 Sep 2021 (18:33 IST)
Updated Date: Fri, 24 Sep 2021 (18:37 IST)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की शुक्रवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में दी गई।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद की सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 19 अगस्त को राष्ट्रपति कोविंद की दूसरी आंख में मोतियाबंद का सफल ऑपरेशन किया गया था।