Publish Date: Sun, 04 Mar 2018 (16:55 IST)
Updated Date: Sun, 04 Mar 2018 (17:09 IST)
बलिया। अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तरप्रदेश के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।
सिंह ने शनिवार को आयोजित 'होली मिलन समारोह' में रेल राज्यमंत्री सिन्हा की मौजूदगी में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा और उनको 'देश का कृष्ण' भी करार दिया। समारोह में रंग की जगह करेंसी नोट उड़ाए गए। सिंह इससे पहले 'देश के वर्ष 2024 तक हिन्दू राष्ट्र बनने' तथा 'भारतमाता की जय' और 'वन्देमातरम्' न बोलने वालों के लिए देश में कोई स्थान न होने के विवादित बयान दे चुके हैं। (भाषा)